फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद,नोएडा-दिल्ली का होगा इंटर कनेक्ट ग्रिड

Sat, 28 Jun 2014 12:25 AM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद जनरल वीके सिंह का बिजली समस्या को लेकर सीएम को लिखा पत्र अब रंग दिखाने लगा है। यूपी सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर गाजियाबाद-नोएडा की बिजली सप्लाई दिल्ली केसमान करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रांसमिशन अफसरों की केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक शुक्रवार को होगी। इसमें दिल्ली और गाजियाबाद-नोएडा की बिजली सप्लाई को इंटर कनेक्ट कर मिनी ग्रिड तैयार किया जाएगा।

बिजली संकट से जूझ रहे महानगर को जल्द राहत मिल सकती है। पावर कारपोरेशन ने अब इसका स्थायी समाधान करने की पहल शुरू कर दी है। सांसद ने महानगर के बिजली संकट पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


सीएम आफिस के आदेश के बाद कारपोरेशन अफसर हरकत में आए बिजली समस्या दूर करने का स्ट्रक्चर तैयार करने का निर्णय लिया गया। दिल्ली-गाजियाबाद के साथ ही नोएडा को जोड़कर बिजली समस्या दूर करने का निर्णय लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार यहां पर बिजली संकट का मुख्य कारण स्ट्रक्चर की कमी है। ऐसे में कई बार बिजली होने के बावजूद एक क्षेत्र से दूसरे को नहीं भेजी जा सकती। यूपी और दिल्ली के ट्रांसमिशन अफसरों ने इसका खाका तैयार कर लिया है।

केंद्रीय ऊर्जा सचिव के साथ बैठक कर इस पर अंतिम मुहर लगनी है। इसमें इन क्षेत्रों के लिए हाईटेंशन लाइनों और पावर स्टेशनों का मिनी ग्रिड तैयार किया जाएगा। ऐसे में किसी भी क्षेत्र को स्ट्रक्चर की कमी से बिजली की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें