फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में वर्चस्व कायम रखने के लिए खूनी खेल, नाबालिगों समेत चार को चाकू से गोदा

Sun, 11 Dec 2022 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में वर्चस्व कायम रखने के लिए दो नाबालिगों समेत 4 को चाकू करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सरकारी स्कूल में 12वीं के छात्र सलमान (19) के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में वर्चस्व कायम रखने के लिए कुछ लड़कों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। नाबालिगों को बचाने आए दो युवकों को भी चाकू मारे गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने सरकारी स्कूल में 12वीं के छात्र सलमान (19) के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सलमान ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि वह परिवार के साथ नंदनगरी इलाके में रहता है। सलमान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह दोस्त अनीस और साहिल के साथ घूमने गया था। 

वापसी में तीनों एमआईजी फ्लैट के पास बने पार्क के पास आकर बैठ गए। पास ही दो नाबालिग खड़े थे, वहां तीन-चार लड़के उन्हें धमका रहे थे। इस बीच लड़कों ने चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। सलमान और अनीस दोनों को बचाने के लिए भागे तो आरोपियों ने चाकू मार दिए। चारों के शरीर में कई जगह चाकू लगे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक नाबालिग व अनीस की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


लूट के विरोध पर कारोबारी को चाकू घोंपा
महेंद्र पार्क में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने सब्जी कारोबारी को चाकू घोंप दिया। घायल कारोबारी से बदमाश नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस घायल कारोबारी को पास के अस्पताल में ले गई, जहां से उन्हें लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कैलाश का आजादपुर मंडी में टमाटर का कारोबार है। 
विज्ञापन

5 दिसंबर की रात दुकान बंद करने के बाद वह पैदल ही घर जा रहे थे। मार्केट वाले चौक के पास दो युवकों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और गला दबाकर नीचे गिरा दिया। एक बदमाश जेब से पैसे और मोबाइल निकालने लगा। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने कारोबारी के पेट में चाकू घोंप दिया। 

बदमाशों ने उनके जेब से दस हजार रुपये और मोबाइल लिया। कारोबारी किसी तरह से आजादपुर चौकी पहुंचे। पुलिस उन्हें बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कारोबारी बयान देने के स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें