फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बिहार से आकर गोदामों से चोरी करते थे माल, पुलिस ने शातिर सरगना समेत चार को ऐसे पकड़ा

Sun, 11 Dec 2022 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने चार ऐसे शातिरों को गिरफ्तार किया है, जो बिहार से दिल्ली आकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने दिल्ली के गोदाम से 60 लाख का पीवीसी पाउडर व 11 लाख का कपड़ा व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार से दिल्ली आकर बड़े-बड़े गोदामों में चोरी करने वाले बिहार के चंपारण के गिरोह के चार बदमाशों को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरगना विकास राम उर्फ राजन (24), अनवर-उल-हक (22), राकेश कुमार शाह (22) और गुल आलम (25) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सन्नोठ गांव, दिल्ली के गोदाम से 60 लाख का पीवीसी पाउडर व 11 लाख का कपड़ा व अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह ट्रांसपोर्ट की मदद से सारे माल को बिहार भिजवा देते थे। इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली में अलग-अलग जगह हुई चोरी के पांच मामले सुलझा लिए गए हैं। 

बदमाश बंद गोदामों को निशाना बनाते थे। अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि कुछ दिनों से बड़े-बड़े वेयर हाउस में एक ही तरीके से चोरी हो रही थी। एसीपी विवेक त्यागी, इंस्पेक्टर आलोक कुमार राजन, संजय कौशिक व अन्य की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पता वेयर हाउस में चोरी करने वाला विकास है। 
विज्ञापन


आरोपी ने चोरी का सारा माल सन्नोठ गांव के गोदाम में छिपाया हुआ है। इसके बाद पुलिस छापा मारकर विकास व तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। यहां से करीब 71 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ।
 
विज्ञापन

किराये के गोदाम में रखते थे चोरी का माल

विकास ने बताया कि पहले गिरोह के बदमाश काफी समय से बंद गोदामों की रेकी करते थे। आरोपी चोरी करने से पूर्व गोदामों के आसपास किराए पर अपने गोदाम लेते थे। जिन गोदामों में चोरी करनी होती थी वहां रात के समय पुराना ताला तोड़कर अपना ताला लगा देते थे। 

देर रात ट्रक बुलाकर गोदाम का ताला खोलकर माल चुराकर अपने गोदाम रखते थे, फिर बिहार भेज देते थे। इसी साल आरोपियों ने खेड़ा कलां गांव में दो गोदामों, स्वरूप नगर में सितंबर व नवंबर को तीन गोदामों को निशाना बनाया था। विकास के खिलाफ पहले से 13 और अनवर-उल-हक के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें