फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाले हादसों में चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में चार बाइक सवारों की मौत हो गई। दो बाइक सवारों की घटना स्थल पर ही मौत हुई जबकि दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पहला हादसा :
यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में सोहना टी-प्वाइंट के पास हुआ। संजय कॉलोनी निवासी धन सिंह (28) बेकरी में काम करता था। वह शुक्रवार को काम समाप्त करके अपने दोस्त कुशाल के साथ बाइक से घूमने गया था।

कुशाल ने बताया कि रात में लौटते समय पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाईं ओर गिरा जबकि धन सिंह ट्रक की ओर गिरा। ट्रक ने उसे कुचल दिया। धन सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के चंपावत जिले के बस्टिया गांव का निवासी था।
विज्ञापन


दूसरा हादसा:
यह हादसा सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में साहूपुरा बाईपास रोड पर शुक्रवार रात हुआ। डीग गांव निवासी राकेश यादव बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसका ट्रांसपोर्ट का काम था। साहूपुरा बाईपास पर उसकी बाइक फिसल गई जिससे सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

डंपर ने मारी टक्कर, मौत

तीसरा हादसा:
अनखीर चौकी क्षेत्र के सेक्टर-21ए में सूर्या टैक्सी स्टैंड के पास हुआ। अनखीर गांव में विरेद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहता था। वह एक कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार रात वह पल्सर बाइक पर लौट रहा था।

इसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया जिहां शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। विरेंद्र उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के थाना कच्चौल के गांव बसेन का निवासी था।

चौथा हादसा:
चौथी दुर्घटना शनिवार शाम करीब चार बजे सेंट्रल थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 मोड़ के पास हुई। यहां एक बाइक सवार को डंपर ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान मुजेसर के सराय मौहल्ला निवासी संजय वर्मा के बेटे गौरव वर्मा के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता लगा कि घटना के समय वह सेक्टर-9 की ओर जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें