फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने के चलते चार अधिकारी हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अक्तूबर को मंदिर मार्ग से प्रधानमंत्री का शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान दिल्ली के हर कोने में सफाई को लेकर बदलाव ला रहा है।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई न करने के कारण चार सफाई जांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

यह काम एडिशनल कमिश्नर डीएन सिंह ने नजफ़गढ़ सफाई दौरे पर किया। डीएन सिंह जब नजफ़गढ़ में सफाई देखने पहुंचे तो उन्हें ज्यादातर जगहों में कूड़े के ढेर पड़े दिखे।
Trending Videos
विज्ञापन

20 फीसदी कर्मचारी ही करते हैं अपना काम

एक अधिकारी के अनुसार कम‌िश्नर के दौरे की सूचना अफसरों को पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद वहां पूरी तरह सफाई नहीं थी। निलंबित किए गए अधिकारियों में महेन्द्र यादव (सफाई जांचकर्त्ता) राजेश सरण (सहायक सफाई जांचकर्त्ता) जय‌ सिंह (सफाई गार्ड) और हरीश किशन (सफाई गार्ड) हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मचार‌ियों में से सिर्फ 20 फीसदी लोग ही काम करते हुए पाए गए। ड‌िप्टी मेयर प्रवीण राणा, विपक्ष के नेता फरहद सूरी और सेंट्रल जोन की चेयरमेन इंदु इन सभी ने दक्षिण दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर, गंदगी आ‌द‌ि द‌िखाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें