फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: एम्स में दाखिले की राह होगी आसान!

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल की तैयारी कर रहे हर बच्चे का एक ही सपना होता है उनका एम्स में चयन हो जाए। 2015 में मेडिकल की प्रवेश परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
विज्ञापन


एम्स के सात पुराने टॉपर छात्रों के एक ग्रुप ने 'एम फॉर एम्स' से एक ब्लॉग बनाने का निर्णय लिया हैं। इस ब्लॉग के जरिये प्रवेश परीक्षा की तैयारी कैसे करें इसकी सलाह दी जाएगी।

सात छात्रों का यह ग्रुप ब्लॉग के जरिये मुफ्त सलाह दी जाएगी। ब्लॉग में विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान पर लेक्चर दिया जाएगा इसके अलावा अच्छे रिजल्ट के लिए कुछ चुने हुए प्रश्न रीजनिंग और खास तौर पर एम्स के प्रवेश परीक्षा के लिए प्रश्न ब्लॉग पर उपलब्ध कराये जाएंगे।
विज्ञापन


ब्लॉग में विद्यार्थियों को परीक्षा के भय से कैसे मुक्त रहा जाए और परीक्षा के दौरान क्या करें और क्या न करें के बारे में भी बताया जाएगा।

गाइड की तरह करेगा काम

ब्लॉग टीम मेम्बर अजय मोहन ने बताया कि इस प्रकार का ब्लॉग मेडिकल की लालसा रखने वाले बच्चों के लिए मददगार ‌साबित होगा। खासकर उनके लिए जो एम्स में एडमिशन की इच्छा रखते हैं। 12वीं की परीक्षा देने के बाद ‌ज्यादातर विद्यार्थियों में आने वाले पेपरों के लिए तनाव बहुत ज्यादा होता हैं। जो कि ‌बच्चों की जिदंगी का सबसे बुरा समय होता है।

एमबीबीएस के फोर्थ ईयर के छात्र मोहन ने बताया कि यह ब्लॉग मेडिकल की इच्छा रखने वालों के लिए बच्चों के लिए थोड़ा राहत की तरह साबित होगा। इसके साथ-साथ एक गाइड की तरह काम करेगा। इसके अलावा यह ग‌्रुप विद्यार्थियों को फोन के जरिये भी परीक्षा के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

बाकी इंस्टीटूयट के मुकाबले बहुत कम है फीस

पिछले सालों में पास कर चुके ‌छात्रों के ने एक वेबसाइट http://www.Aim4aiims.in का भी विमोचन किया जायेगा। सलाह देने वाली ‌क्लासों की शुरूआत एक नवंबर या फिर इसे महीने के अंत में देश की राजधानी दिल्ली में की जाएगी।

मोहन ने यह भ‌ी बताया कि ब्लॉग के जारिये छात्रों को बताया जाएगा ‌कि वे अपने भविष्य का रास्ता कैसे आसान बनाएं। ब्लॉग के लिए आपको 7,000 की रकम पूरे कोर्स के लिए देनी होंगी जो कि बाकी के इंस्टीटूयट के मुकाबले बहुत ही कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें