फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: यमुना में नहाने गए चार छात्र डूबे, तीन के शव बरामद; स्कूल जाने की बात कहकर निकले थे

Tue, 20 Feb 2024 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चारों छात्र ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क कॉलोनी के रहने वाले थे। सुबह स्कूल जाने की बात कहकर अपने अपने घर से निकले थे।
विज्ञापन
यमुना में डूबने से चार छात्रों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चौहान पट्टी इलाके में मंगलवार शाम यमुना में नहाने गए चार छात्र डूब गए। इनके साथ मौजूद पांचवें दोस्त ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग वहां पहुंचे। बाद में पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब को हादसे की सूचना दी गई। खबर मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद रात पौने नौ बजे तक तीन के शव यमुना से निकल लिए गए थे। मृतकों की शिनाख्त आदित्य रावत (16), शिवम यादव (17) और रमन सिंह (16) के रूप में हुई है। बुराड़ी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। चौथे छात्र उदय आर्य (16) की बचाव दल को तलाश है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उदय आर्य की तलाश में बुधवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। उधर हादसे की सूचना मिलते ही सभी छात्रों के परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। इनका रो-रोकर बुरा हाल था। सभी छात्र लोनी (गाजियाबाद) के राम पार्क के रहने वाले हैं और दसवीं कक्षा के छात्र थे। बुधवार को इनका बोर्ड का एग्जाम था।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5.46 बजे टीम को सूचना मिली कि लाठीपुर गांव में चौहान पट्टी की ठोकर नंबर-8 के पास यमुना में नहाने आए चार छात्र गहरे पानी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद आदित्य रावत, शिवम यादव और रमन सिंह के शव यमुना से निकाल लिए गए। छानबीन के दौरान पता चला कि शाम के समय पांच दोस्त नहाने यमुना में आए थे। चार दोस्त यमुना में नहाने लगे, जबकि पांचवां दोस्त बाहर बैठकर उनको देखने लगा। इस दौरान गहरे पानी में जाने से सभी चारों डूब गए। बाहर बैठे छात्र ने शोर मचा दिया। वहां आसपास मौजूद लोग मौके पर आ गए। बाद में इनकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें