फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत की यात्रा पर निकले अटल बिहारी वाजपेयी, केजरीवाल-सिसोदिया ने स्मृति स्थल पर दी अंतिम विदाई

Fri, 17 Aug 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
atal bihari vajpayee
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मंत्रोच्चार के बीच उन्हें स्मृति स्थल पर उनकी बेटी ने मुखाग्नि दी। उन्होंने गुरुवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर एम्स में अंतिम सांस ली। उनके जाने से पूरा देश शोक में है। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी स्मृति स्थल पहुंचे। (सभी फोटोः एएनआई/कुमार संजय/जी पाल)
विज्ञापन

2 of 7
atal
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आज शाम 5 बजकर 5 मिनट पर मुखाग्नि दी गई। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने अपने प्रिय नेता को अश्रूपूर्ण विदाई दी। उनके अंतिम दर्शन की लालसा लिये हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े रहे।
विज्ञापन

3 of 7
atal bihari vajpayee - फोटो : अमर उजाला
वहीं बड़ी संख्या में लोग उनके वाहन के साथ-साथ भी चले। पूरे देश से हजारों की संख्या में लोग वाजपेयी के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। वाजपेयी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास से सुबह 11 बजे दीन दयाल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय लाया गया।

4 of 7
atal bihari vajpayee - फोटो : ani
जहां बड़ी संख्या में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी मौजूद थे। अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोग पेड़ों तक पर चढ़ गये। मुख्यालय के बाहर दो बड़े एलईडी स्क्रीन लगे हुए थे, ताकि जो अंदर नहीं जा सके वह भी वाजपेयी के अंतिम दर्शन कर सकें।
विज्ञापन

5 of 7
atal bihari vajpayee
वाजपेयी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनकी अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से करीब 1:30 बजे शुरू हुई। उनका अंतिम संस्कार यमुना के घाट पर ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर किया गया। यहीं उनकी समाधि भी बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, तमाम कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, विपक्षी दलों के नेताओं और अन्य लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

6 of 7
atal bihari vajpayee
- भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अटल को दी श्रद्धांजलि।
- भूटान नरेश, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, बांग्लादेश और नेपाल के प्रतिनिधि ने अटल को दी श्रद्धांजलि।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
atal bihari vajpayee - फोटो : ani
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, तीन सेना प्रमुखों ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
- अटल जी का पार्थिव शरीर अंत्येष्टि स्थल पहुंचा। 
- शेफ डे मिशन के ब्रिज भूषण शरण सिंह ने कहा, भारतीय एथलीटों द्वारा 2018 एशियन गेम्स में जीते जाने वाले सभी मेडल पूर्व पीएम वाजपेयी को समर्पित किए जाएंगे।
- अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें