फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत में छिपा है पूर्व विधायक रामवीर शौकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर नीरज बवाना के मामा और पूर्व विधायक रामवीर शौकीन दक्षिण भारत में छिपा हुआ है। रामवीर शौकीन की आखिरी लोकेशन कुछ दिन पहले दक्षिण भारत में मिली है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इनपुट्स मिले हैं कि आरोपी दक्षिण भारत में बार-बार छिपने की जगह बदल रहा है। अपनी फरारी के दौरान पूर्व विधायक मोबाइल फोन का भी प्रयोग नहीं कर रहा है। स्पेशल सेल की कई टीमें रामवीर शौकीन को पकड़ने के लिए दक्षिण व उत्तर भारत में छापेमारी कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि रामवीर शौकीन को पकड़ने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। रामवीर शौकीन की संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शौकीन पर लगा है मकोका

पुलिस ने कोर्ट में सभी कागजात जमा कर दिए हैं। स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार कुर्की की प्रक्रिया के तहत पूर्व विधायक की उस संपत्ति की कुर्की की जाएगी जो उन्होंने दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ते हुए दिल्ली चुनाव आयोग में हलफनामे में भरी थीं।

पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि कोर्ट से पूर्व विधायक की संपत्ति की कुर्की के आदेश मिल जाएंगे। स्पेशल सेल रामवीर शौकीन के खिलाफ मकोका लगा चुकी है।

पुलिस के पास रामवीर शौकीन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, इस कारण मकोका लगाया है।
विज्ञापन

ये हैं शौकीन पर आरोप

रामवीर शौकीन पर आरोप है कि अपने भांजे व गैंगस्टर नीरज बवाना को सरंक्षण देने, सिंडिकेटबनाकर राजधानी में लोगों को धरा-धमका कर रंगदारी वसूलने, बागपत में उत्तराखंड पुलिस की कस्टडी से अमित भूरा को छुड़वाने की साजिश में शामिल होने और लूटे गए सरकारी हथियार छिपाए।

स्पेशल सेल नीरज बवाना गिरोह के छह बदमाश नीरज बवाना और उसकी भाई, अमित मलिक उर्फभूरा, सुनील राठी, राहुल काला और नवीन बाली पर पहले ही मकोका चुकी है। इनमें से ज्यादा लोग पुलिस कस्टडी में हैं।

नीरज की गिरफ्तारी के बाद रामवीर शौकीन का नाम सामने आया था। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, मगर वह पुलिस केसामने पेश नहीं हुए। वह अपने घर पर ताला लगाकर फरार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें