फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर कटर से काट दी गर्दन: पूर्व कर्मचारी ने की प्रबंधक की गला रेतकर हत्या, नौकरी से निकाले जाने से था नाराज

Sat, 12 Nov 2022 01:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपियों ने गला रेतने के बाद शटर उठाने वाले हैंडल से प्रबंधक का चेहरा कुचलकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद उससे नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
हत्या में शामिल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजीराबाद इलाके में शॉपिंग सेंटर में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने पर प्रबंधक की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साथ काम करने वाले दो दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

आरोपियों ने गला रेतने के बाद शटर उठाने वाले हैंडल से प्रबंधक का चेहरा कुचलकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद उससे नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। 

तकनीकी जांच करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुराड़ी निवासी अंकित कुमार, सुजल कुमार और विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 10 नवंबर की सुबह बुराड़ी पुश्ता रोड की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। उसकी पहचान गौरव के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी जांच के बाद मृतक के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुजल कुमार और अंकित कौशिक एन्क्लेव, बुराड़ी स्थित बिग राशन बाजार में कर्मचारी था। यहां गौरव प्रबंधक का काम करता था। विनोद कुमार यादव भी यहां कर्मचारी था। कुछ दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इससे वह काफी गुस्से में था। उसने अपने दो दोस्तों के साथ गौरव को सबक सिखाने की साजिश रची। 
विज्ञापन

आरोपी सुजल और अंकित ने गौरव को घटना स्थल के पास बुलाया। जहां विनोद पहले से मौजूद था। सभी ने वहां शराब पी और फिर आरोपियों ने गौरव की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी 40 हजार रुपए और गौरव का मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें