फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस आलाकमान से मिले दिल्ली के पूर्व मंत्री, दो-तीन दिनों में हो सकता है प्रदेश अध्यक्ष का एलान

Sun, 08 Sep 2019 01:16 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर आलाकमान भी सक्रिय हो गए है। सोनिया गांधी भी जल्द से जल्द अध्यक्ष पद की घोषणा के लिए प्रदेश के नेताओं से बातचीत कर रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के बाद शनिवार को सोनिया गांधी पूर्व मंत्रियों से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ऐसे नेता को अध्यक्ष की कुर्सी सौंपना चाह रही है जिससे विवाद नहीं हो।

विज्ञापन


शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रहे डॉ. नरेंद्र नाथ, रामाकांत गोस्वामी, किरण वालिया, मंगतराम सिंघल ने सोनिया गांधी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों की माने तो पूर्व मंत्रियों से सोनिया गांधी ने दिल्ली की राजनीति और गुटबाजी पर चर्चा की।

डीयू चुनाव और अगामी विधानसभा पर भी पार्टी के नेताओं ने चर्चा की। इसके अलावा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष किसे बनाया जाए इसे लेकर भी चर्चा की। कयास लगाया जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन में दिल्ली कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें