फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में विदेशी ने की खुदकुशी की कोशिश

Tue, 19 Aug 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए नाइजीरियन नागरिक ने जीआरपी थाने में आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जीआरपी ने नाइजीरियन दूतावास को भी इसकी सूचना भेज दी है। ज्ञात हो कि रविवार की दोपहर जीआरपी ने केरल एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे एक नाइजीरियन एनायको को 6 किलो गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

रविवार को दिनभर उससे पूछताछ होती रही। बताया जाता है कि शाम को जब उसे हवालात में डाला जा रहा था तो उसने पास में रखे वाटरकूलर के तार को गले में लपेटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। एक-दो पुलिसकर्मियों से वह काबू ही नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


बिजनेस वीजा पर आया है भारत
जीआरपी थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर एनायको बिजनेस वीजा पर भारत आया हुआ है। इसके पहले भी वह देश का सफर कर चुका है। पहली बार उसे मेडिकल वीजा मिला हुआ था। वीजा की समाप्ति अवधि 15 अक्तूबर है। उन्होंने बताया कि उसके पकड़े जाने की सूचना दिल्ली स्थित नाइजीरिया दूतावास को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें