विदेशी होने की वजह से पुलिस उन पर शक नहीं करती थी। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने रविवार रात को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत 12 लाख से अधिक है। दोनों दिखाने के लिए कपड़े बेचने का काम भी करते थे।
एक बार ब्राउन शुगर सप्लाई करने में उनको 20 हजार से ज्यादा का लाभ होता था। नीमा ने अपना वीजा व पासपोर्ट मोबाइल में पुलिस को दिखाया है। जबकि, इनोसेंट ने बताया कि उसका वीजा व पासपोर्ट कहीं खो गए हैं। मामले की जांच खुफिया विभाग ने भी शुरू कर दी है। दूतावास से भी पुलिस व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने संपर्क साधा है।