फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: विदेशी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों में है बरामद एम्फेटामाइन की कीमत, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब्त ड्रग्स उसने दिल्ली के चंदर विहार में रहने वाले एक अफ्रीकी नागरिक से खरीदी थी। पुलिस उस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका जिला पुलिस ने एक विदेशी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 80 ग्राम एम्फेटामाइन ड्रग बरामद की है। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले की नारकोटिक्स सेल उन ड्रग तस्करों के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी, जो द्वारका में ड्रग्स की तस्करी में लिप्त हैं। पुलिस के मुखबिर लगातार ड्रग सप्लाई करने वालों पर निगरानी रख रही थी। इस बीच मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली कि एक अफ्रीकी नागरिक इफैनी द्वारका सेक्टर एक में ड्रग सप्लाई करने के लिए आने वाला है। 


सूचना पर निरीक्षक सुभाष चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीडीए एसएफएस फ्लैट्स सोसायटी के पास घेराबंदी कर दी। रात करीब 11.50 बजे पुलिस ने देखा कि एक शख्स स्कूटी से सर्विस रोड पर आया और अपनी स्कूटी खड़ी कर किसी का इंतजार करने लगा। यह देखकर पुलिस ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

विज्ञापन

पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान नाइजीरिया निवासी इफैनी डेलिंगटन (38) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सफेद रंग के पदार्थ युक्त प्लास्टिक पॉलिथीन बरामद हुई। जिसकी जांच करने पर 80 ग्राम वजनी एम्फेटामाइन पाया गया। पुलिस ने द्वारका साउथ थाना इलाके में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब्त ड्रग्स उसने दिल्ली के चंदर विहार में रहने वाले एक अफ्रीकी नागरिक से खरीदी थी। पुलिस उस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें