फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट के लिए देने होंगे तीन लाख रुपये

Thu, 27 Mar 2014 11:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों को छोड़ कर अन्य उम्मीदवारों को चुनाव कार्यालय से मतदाता सूची लेने के लिए ढाई से तीन लाख रुपये के बीच में भुगतान करना होगा। यह उसके चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा। इसे देखते हुए बहुत से उम्मीदवारों ने सूची की आवश्यकता से इनकार किया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी प्रहलाद सिंह के अनुसार, गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र की नौ विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग मतदाता सूची है। इसमें एक बूथ पर तकरीबन 1100 से 1500 मतदाता हैं। इनकी सूची के लिए विभाग को उम्मीदवार की ओर से दो रुपये प्रति कॉपी की दर से भुगतान करना होगा।

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से 22 उम्मीदवारों में दस किसी न किसी राष्ट्रीय पार्टी से हैं। ऐसे में 12 निर्दलीय उम्मीदवारों को अगर गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख मतदाताओं की सूची चाहिए तो उनको ढाई से तीन लाख का भुगतान करना होगा। निर्दलीय उम्मीदवार कुसेशर भगत और मनोज यादव कहते हैं कि उन्हें सूची की जरूरत ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें