घने कोहरे ने एक बार फिर ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रविवार को कोहरे के कारण 80 से ज्यादा ट्रेनें लेट हुईं। इनमें 40 रेलगाड़ियां 3 से 21 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।
मौसम के मिजाज को देखते हुए रेलवे ने 19 ट्रेनों को परिवर्तित समय से चलाने की घोषणा की है। देरी से चल रही ट्रेनों और कड़ी ठंड की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन रविवार की रात 11:45 के बजाए सोमवार सुबह 4:50 बजे और जनसाधारण ट्रेन शाम 3:20 की जगह देर रात 1 बजे चलाने की घोषणा की गई।
वहीं रीवा एक्सप्रेस ट्रेन रात 9:15 की जगह परिवर्तित समय देर रात साढ़े बारह बजे के लिए निर्धारित की गई।
उधर, रविवार को दिल्ली पहुंचने वाली नार्थ ईस्ट 20 घंटे, महानंदा 21 घंटे, महाबोधी, ब्रह्मपुत्रा और रीवा एक्सप्रेस 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं।