फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी 11 ट्रेनों की रफ्तार, सप्ताह के अंत में हो सकती है बारिश

Fri, 11 Jan 2019 01:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के कारण शुक्रवार को 11 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


रेल विभाग के अनुसार, गया एवं नयी दिल्ली के बीच महाबोधि एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस और प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें औसतन दो से तीन घंटे की देरी से पहुंची।

अधिकतम तापमान शुक्रवार को करीब 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके अलावा सुबह हल्का कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें