फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: अवैध रूप से चलाए जा रहे आठ चुनाव कार्यालयों पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने मारा छापा, सामग्री जब्त

Tue, 01 Oct 2024 08:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में बिना अनुमति के चल रहे आठ चुनाव कार्यालयों पर जिला प्रशासन की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छापा मारा है। तीन कार्यालयों को बंद कराया है। 
 
विज्ञापन
कार्यालयों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। बिना अनुमति के चल रहे आठ चुनाव कार्यालयों पर जिला प्रशासन की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छापा मारा है। तीन कार्यालयों को बंद कराया है। दो चुनाव कार्यालयों में मुफ्त में बांटने के लिए रखी गई सामग्री जब्त की गई है।

विज्ञापन


गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार दुग्गा व व्यय पर्यवेक्षक कुंदन यादव की उपस्थिति में की कार्रवाई की गई। पर्यवेक्षकों को लगातार बिना अनुमति के चलने वाले कार्यालयों की सूचना मिल रही थी। यह कार्रवाई राजीव नगर, अशोक विहार व शीतला कॉलोनी आदि इलाकों में की गई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें