फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दयाल सिंह कॉलेज में विज्ञान के प्रयोग के दौरान फटा फ्लास्क, शिक्षिका समेत दो छात्राएं जख्मी

Thu, 09 Feb 2023 10:32 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

छात्राओं ने बताया कि शिक्षिका प्रथम वर्ष के बीएससी (भौतिक विज्ञान) वर्ग में कार्बनिक रसायन विज्ञान में आसवन विधि का प्रदर्शन कर रहीं थीं। प्रयोग के दौरान, फ्लास्क का तापमान बढ़ गया और विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दयाल सिंह कॉलेज में एक शिक्षिका और दो छात्राएं प्रयोगशाला में प्रयोग के दौरान एक छोटे धमाके में घायल हो गईं। घायल शिक्षिका को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से जख्मी छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में गेस्ट शिक्षिका डॉ. निशा अग्रवाल व दो छात्राएं घायल हो गईं। शिक्षिका को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। छात्राओं ने बताया कि शिक्षिका प्रथम वर्ष के बीएससी (भौतिक विज्ञान) वर्ग में कार्बनिक रसायन विज्ञान में आसवन विधि का प्रदर्शन कर रहीं थीं। प्रयोग के दौरान, फ्लास्क का तापमान बढ़ गया और विस्फोट हो गया। हादसे में शिक्षिका को गंभीर चोट आई, जबकि वह मामूली रूप से जख्मी हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें