फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच IAS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, धर्मेंद्र शर्मा बने केजरीवाल के प्रधान वित्त सचिव

Sat, 09 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकार ने शुक्रवार को प्रधान वित्त सचिव एसएन सहाय को रिलीव कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 30 जून से ही उन्हें स्टैंड रिलीव किया था। उनकी जगह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा को प्रधान वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


सहाय के पास योजना और गृह विभाग की भी जिम्मेदारी थी, जिसका चार्ज अभी किसी को नहीं किया गया है। सेवा विभाग के उप सचिव मुकेश कुमार शर्मा की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, पांच प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि, एक को स्थानांतरित किया गया है। आईएएस वी अब्राहम को कला एवं संस्कृति सचिव, राकेश बाली को विशेष वित्त सचिव, एनके शर्मा को भाषा सचिव, एसएन मिश्रा को यूटीसीएस में ट्रेनिंग निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सचिव पर अभी फैसला नहीं

दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) की प्रबंध निदेशक पदमिनी सिंघला को भी सरकार ने रिलीव कर दिया है। उन्हें भी गृह मंत्रालय ने गोवा के लिए 30 जून को ही स्टैंड रिलीव कर दिया था।

सेवा विभाग ने रिलीव करने के साथ ही उनकी तीन महीने का चाइल्ड केयर लीव को भी स्वीकृति दे दी है। वित्त विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल एसपी सिंह को पदमिनी सिंघला की जगह डीटीटीडीसी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के निलंबन के बाद उनकी जगह जिम्मेदारी किसे दी जाएगी, इस पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है। अभी अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे दीपक बिरमानी ही सारा काम देख रहे हैं। मुख्यमंत्री सचिव के लिए एसएस यादव, सुकेश जैन के साथ अब मंडलायुक्त ए एनब्रासु के नाम भी चर्चा में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें