फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ के पांच जवानों को कोरोना, कोलकाता में एक की मौत

Wed, 13 May 2020 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • मेट्रो में तैनात संक्रमित जवानों की संख्या 24 हो गई है
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात 3 जवान पहले से संक्रमित हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है
  • पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी की कोरोना से मौत हो गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले 24 घंटे में दिल्ली मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ के पांच और जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मेट्रो में तैनात संक्रमित जवानों की संख्या 24 हो गई है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात 3 जवान पहले से संक्रमित हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


सीआईएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक, देशभर में सीआईएसएफ के 68 जवान संक्रमित हैं। कोलकाता में एक एएसआई की मौत हो चुकी है। फिलहाल संक्रमित हुए जवानों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की प्रक्रिया चल रही है। ब्यूरो

कोलकाता में तैनात सीआईएसएफ कर्मी की कोरोना से मौत
उधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी की कोरोना से मौत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कोविड-19 से होने वाली यह छठी मौत है। इससे पहले संक्रमण के शिकार हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कर्मी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर एन्ड इंजीनियर लिमिटेड (जीआरएसईएल) की सुरक्षा इकाई में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) झारू बर्मन (55) की कोरोना वायरस संक्रमण से बीते सोमवार को मौत हो गई। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बर्मन का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पहले कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय में तैनात सीआईएसएफ के एक एएसआई औरे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात हेड कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें