फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: आठवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने के मामले में मैनेजर समेत पांच गिरफ्तार, कुल नौ इंजीनियर हुए थे घायल

Sat, 23 Dec 2023 10:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

आठवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने के मामले में एवफिस कंपनी की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इरास्मिथ टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी दिल्ली निवासी नवीन जांगिरा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-125 स्थित रिवर साइड टावर की आठवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने के मामले में एवफिस कंपनी की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (एवीपी) नीतू चांदना और सीनियर मैनेजर श्रद्धा थापा समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी कंपनी के मालिक समेत अन्य आरोपी फरार हैं। वहीं, आईसीयू में भर्ती पांच घायलों की हालत में सुधार जारी है। मामले में इरास्मिथ टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी दिल्ली निवासी नवीन जांगिरा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


इरास्मिथ टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का दफ्तर रिवर साइड टावर में है। कंपनी में 35 कर्मचारी काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के नवीन ने कहा है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नौ इंजीनियर काम खत्म कर नीचे आने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। चालू होते ही लिफ्ट आठवीं मंजिल से बेसमेंट में आ गिरी। हादसे में सभी नौ इंजीनियर सागर शिवालिका, येशु शर्मा, शुभम भारद्वाज, अ.भिजित चंदेल, रजत शर्मा, सौरभ कटारा, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक पंडित और पीयूष भारद्वाज घायल हो गए थे। 

आरोप है कि यह लिफ्ट पहले भी कई बार खराब हो चुकी है। बीच में भी कई बार रुक चुकी है। एवफिस कंपनी के मालिक एवं कर्मचारी को लिफ्ट के खराब होने बारे में बार-बार बताया गया था। कई शिकायत के बाद भी लिफ्ट की मरम्मत नहीं कराई गई। आरोप है कि टावर का संचालन करने वाली कंपनी की तरफ से सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि इस मामले में कंपनी की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट नीतू चांदना, सीनियर मैनेजर श्रद्धा थापा, असिस्टेंट कम्युनिटी मैनेजर मोहित पंथ, अभिनीत माथुर, लिफ्ट सर्विस मैन रमेश चंद्र को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार को पुलिस की टीम भी अस्पताल जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
आरोपियों को मिली जमानत, कस्टडी वारंट निरस्त सेक्टर-126 पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को सूरजपुर स्थित कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को जमानत दे दी गई। आरोपियों के वकील वीरेंद्र नागर ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में बहस सुनने के बाद रिमांड निरस्त कर दिया। कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें