फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: साल की पहली बारिश ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, लुढ़का तापमान, बढ़ी ठंड

Sat, 08 Jan 2022 11:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि जम्मू-कश्मीर की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण 7-8 जनवरी को बारिश होगी। विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।  
विज्ञापन
बारिश से हुआ जल भराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में साल की पहली बारिश ने बीते 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। जनवरी में शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 46.8 मिमी बारिश बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 07 जनवरी 1999 को एक दिन में 46 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। सफदरजंग में एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 1885 का है, जब 28 जनवरी को 116.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।  

विज्ञापन


शनिवार को पालम मौसम केंद्र पर 47.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पालम केंद्र पर 27 सालों बाद दूसरा मौका है जब इतनी बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 1995 में इस केंद्र पर 52.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं 26 जनवरी 1962 को 45.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जो कि एक दिन में इतनी बारिश का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। वहीं आयानगर मौसम केंद्र पर सबसे अधिक 49 मिमी बारिश, और रिज में 48 मिमी बारिश दर्ज की गई।     

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश का दौर शुरु हुआ जो कि शनिवार रात तक जारी रहा। दिन भर रुक-रुक कर कभी तेज कभी हल्की बारिश होती रही। दिन भर होती रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक लुढ़क कर 16.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस कारण से दिन में ही ठंड बढ़ गई। वहीं दिन व रात केतापमान में भी ज्यादा अंतर नहीं रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया। बीते शुक्रवार को भी बादल छाए रहे थे लेकिन दिन भर बारिश नहीं हुई थी। शुक्रवार को  अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.5 डिसे दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि जम्मू-कश्मीर की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण 7-8 जनवरी को बारिश होगी। विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।  

अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगभग बराबर
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शनिवार को अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान लगभग बराबर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जहां 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक बीते 24 घंटे में सफदरजंग, पालम, लोदी रोड के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में महज 1.2 का अंतर रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं दिखा।  
विज्ञापन


पालम मौसम केंद्र में कब कितनी बारिश का रिकॉर्ड
तारीख            वर्ष           बारिश 
09 जनवरी    1995        52.2 मिमी
08 जनवरी    2022        47.6 मिमी
07 जनवरी    1999        46.6 मिमी
26 जनवरी    1962        45.5 मिमी
21 जनवरी    1973        39.2 मिमी
27 जनवरी    2017        35.0 मिमी

पूर्वानुमान: बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना। सुबह के समय मध्यम स्तर की धुंध रहेगी।
अधिकतम तापमान: 16.2 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान: 15.2 डिग्री सेल्सियस
09 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 42 मिनट
10 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 15 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें