फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime News: पंजाब के फरीदकोट के पूर्व विधायक के घर के बाहर गोलीबारी, पैदल आए थे बदमाश, कई राउंड फायरिंग

Sun, 03 Dec 2023 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पूर्व विधायक ने किसी से भी धमकी मिलने से इनकार किया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट के पूर्व विधायक और कारोबारी दीप मल्होत्रा के दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित घर के बाहर रविवार शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। छानबीन के बाद पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व विधायक ने किसी से भी धमकी मिलने से इंकार किया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

रविवार शाम करीब 6.45 में पंजाबी बाग थाना प्रभारी को पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर के सामने गोलीबारी किए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस टीम 57 नंबर रोड पंजाबी बाग पहुंची। पुलिस को छानबीन करने के दौरान मौके से छह खोखे मिले। इन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर छानबीन करवाई। टीम ने मौके से साक्ष्य हासिल किए। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि गोलीबारी करने वाले दो आरोपी पैदल ही आए थे और पूर्व विधायक के घर के सामने हवा में पांच छह राउंड गोलीबारी कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूर्व विधायक ने किसी तरह की धमकी मिलने से इंकार किया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी में गोलीबारी करने वाले आरोपी कैद हो गए हैं। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अक्तूबर माह में फरीदकोट में दीप मल्होत्रा के ठेकों पर भी गोलीबारी की घटना हुई थी। पुलिस को शक है कि दोनों मामलों के आरोपी एक हो सकते हैं। पुलिस ने इस बाबत गोली चलाकर जान सांसत में डालने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीम गठित कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें