गाजीपुर इलाके में रविवार को आनंद विहार स्थित आईएसबीटी के पास चेन लूटने का महिला द्वारा विरोध करने पर बौखलाए बदमाशों ने पिस्टल से गोली चला दी जो ऑटो में साथ बैठी उसकी मासूम बेटी को जा लगी।
घायल फौरन बच्ची को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव नायकपुर, हरदोई, यूपी की रहने वाली मंजू अपने पति विमल सिंह, बेटी मोनी (10) और दो बेटे विवेक (22) व प्रशांत के साथ सी-131, यूसुफ सराय, गौतम नगर में रहती हैं।
रविवार दोपहर मंजू अपने तीनों बच्चों को लेकर ऑटो से आनंद विहार आईएसबीटी आ रही थीं। इस बीच गाजीपुर इलाके में ईडीएम मॉल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो को ओवरटेक कर रोक लिया।