फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की कोर्ट में फायरिंग, कांस्टेबल की मौत

Wed, 23 Dec 2015 01:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट रूम नंबर 73 में फायरिंग की गई। फायरिंग में तीन लोग गंभीर हुए हैं। जबकि 1 कांस्टेबल की मौत हो गई है।
विज्ञापन


कांस्टेबल का नाम रामकुमार बताया जा रहा है। रामकुमार को 5 राउंड गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फायरिंग करने वालों में 4 हमलावर थे।

पुलिस ने सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। कड़कड़डूमा कोर्ट रूम में घुसकर फायरिंग को अंजाम देने का ये अपने आप में पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में बाल-बाल बचे जज

दरअसल, एक मामले में पुलिस कैदी को पेशी के लिए कोर्ट ले जा रही थी। तभी अचानक कुछ हमलावर आए और फायरिंग करने लगे। हमलावरों ने इस दौरान कई राउंड फायरिंग की।

फायरिंग और कोर्ट रूम में हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गोलीबारी में कोर्ट के जज भी बमुश्किल बच सके। हालांकि हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आमतौर पर कोर्ट में सुरक्षा के उचित इंतजाम हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कोर्ट में इस घटना से अफरातफरी का माहौल नजर आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें