फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्डन गैलरिया मॉल में चली गोली: जन्मदिन पार्टी मनाने गए युवकों ने जमकर पी शराब, विवाद के बाद हुई फायरिंग

Mon, 23 Sep 2024 10:16 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में जन्मदिन पार्टी के बाद आपसी विवाद में युवक ने फायरिंग कर दी। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस में तीन युवकों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
फायरिंग....
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गार्डन गैलरिया मॉल में पार्टी के बाद दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। रविवार रात को हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर 39 पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात को खुर्जा से चार-पांच युवक जन्मदिन की पार्टी मनाने गार्डन गैलेरिया आए थे। यहां पर ऑस्कर बार में इन लोगों ने शराब पी और जाने के दौरान पार्किंग के पास निठारी के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसमें खुर्जा से आए एक युवक ने फायरिंग कर दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है और इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें