ग्रेटर नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी की इमारत में सोमवार को आग लग गई। आग की यह घटना पश्चिमी ग्रेटर नोएडा स्थित एलिगेंट विले सोसाइटी की एक इमारत में हुई। हालांकि इसमें किसी जान-माल की हानी की सूचना नहीं है।
नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि थाना प्रभारी बिसरख ने बताया कि आग की इस घटना में कोई व्यक्ति नहीं फंसा है, न ही कोई जनहानि हुई है। आग इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, जिसे अब बुझा दिया गया है।