फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट के बाद आग बुझी तो कार से निकला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार रात एक दर्दनाक घटना में स्विफ्ट डिजायर कार चला रहे एक कारोबारी की मौत हो गई। भलस्वा डेयरी रेड लाइट पर कारोबारी की स्विफ्ट एक ऑल्टो कार से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन


जब तक कारोबारी कार से बाहर निकल पाता कार में आग लग गई। सेंट्रल लॉक  की वजह से कार का दरवाजा नहीं खुल पाया। पुलिस ने कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों का सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक संजीव गोयल (32) सपरिवार सेक्टर 18 रोहिणी में रहते था। मुकुंदपुर में उनकी वर्कशॉप है। शनिवार रात वह वर्कशॉप से स्विफ्ट कार से घर जा रहा था।
विज्ञापन

जोरदार टक्कर लगने से पलट गई थी कार

उसकी कार भलस्वा डेयरी रेड लाइट पर उसकी कार आगे चल रही एक ऑल्टो कार से जोरदार टक्कर लगने के बाद पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि पलटते ही कार से धुआं निकालने लगा।

संजीव ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल लॉक होने से दरवाजा नहीं खुल पाया। कार के भीतर धुआं भरने की वजह से कुछ सेकेंड के बाद संजीव बेहोश हो गया। इसी बीच कार में आग लग गई।

आस पास मौजूद लोगों ने कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन

आग बुझने पर कार से निकला कंकाल

आग बुझाने के बाद पुलिस ने कार को सीधा किया। कार के अंदर संजीव का कंकाल पड़ा था। जांच के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। पुलिस कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

संजीव का पैर फंस गया था
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि टक्कर के बाद संजीव का एक पैर नीचे फंस गया था। जिसकी वजह से कोशिश करने के बावजूद वह बाहर नहीं निकल पा रहा था।

इसी बीच कार के अंदर धुआं भर जाने से वह बेहोश हो गया और आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब आग बुझाकर अधिकारियों ने जांच शुरू की तो पुलिस को कार से उसका कंकाल मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें