दिल्ली के यमुनापार इलाके में गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखकर आग की लपटें और धुएं का गुबार ऊपर तक निकलने लगा। फायर कंट्रोल रूम को जैसे ही मामले की सूचना मिली। अलग-अलग फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली कई गाड़ियां रवाना की गईं। अभी मौके पर फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग को कंट्रोल कर लिया गया है, लेकिन आग बुझी नहीं है। बुझाने का काम पूरी तरह किया जा रहा है।
फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोपहर 12:45 बजे के आसपास मयूर विहार फेज वन के चिल्ला गांव स्थित एमआरएफ टायर शोरूम के पास वुडन फ्लोरिंग और एसेसरीज के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एस के दुआ सहित 100 से ज्यादा फायरकर्मी आग बुझाने में पूरी तरह से लगे हुए हैं।
यह आग 500 स्क्वायर यार्ड में बने गोदाम में लगी हुई है। राहत की बात यही है, कि अभी तक इस मामले में कोई हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल मौके पर अपना तफरी का माहौल है।