फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DTC Bus Fire: आजादपुर में डीटीसी बस में लगी आग, धुंआ निकलते ही कंडक्टर ने सभी यात्रियों को निकाला सुरक्षित बाहर

Wed, 15 Jun 2022 05:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आजादपुर इलाके में डीटीसी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में पंद्रह यात्री सवार थे। इंजन से धुंआ निकलते ही कंडक्टर ने सभी यात्रियों सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आजादपुर में डीटीसी बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादपुर इलाके में मंगलवार सुबह डीटीसी की एसी बस में अचानक आग लग गई। इससे बस में सवार पंद्रह यात्री बाल-बाल बच गए। इंजन से धुंआ निकलते ही कंडक्टर ने सभी यात्रियों सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


उसके बाद बस धूं-धूं कर जलने लगी। कंडक्टर ने हालांकि बस में मौजूद आग बुझाने वाले उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई। दमकल अधिकारियों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

बस चालक प्रवीण ने बताया कि बस रूट संख्या 116 की एसी बस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सवारियों को लेकर शाहबाद डेयरी जा रही थी। आजादपुर फल मंडी के पास अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। बदबू आते ही कंडक्टर ने बस को रोकने के लिए कहा। कंडक्टर ने यात्रियों को तुरंत बस से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान इंजन से आग निकलने लगी। कंडक्टर ने बस में रखे आग बुझाने वाले उपकरण से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से भड़क गई। बस चालक ने तुरंत घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। चालक का आरोप है कि दमकल की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में देर लगी। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें