गुलावठी से गाजियाबाद जा रही सीएनजी बस में आग लगी गई। आग इतनी भीषण थी कि बस चंद मिनटों में धूं-धूकर जल गई। समय रहते बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारा दिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बता दें कि ये हादसा धौलाना क्षेत्र के सपनावत स्थित साईं मंदिर के पास हुई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम पहुंचकर आग को बुझाई। जिससे वहां खड़ी सभी गाड़ियां बच गईं।