दिल्ली दमकल सेवा का कहना है कि जोगा बाई एक्सटेंशन में झोंपड़ियों में आग लग गई है। 35 से 40 झोपड़ियां आग की जद में आ गई हैं। विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जामिया नगर के बाटला हाउस के जोगा बाई एक्सटेंशन में झोंपड़ियों में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि 35 से 40 झोपड़ियां आग की जद में आ गई हैं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी और स्थानीय लोग आग पर काबू में जुटे हुए हैं। दिल्ली दमकल सेवा का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पांच जानवरों की मौत
जोगा बाई एक्सटेंशन में लगी आग की जद में पांच जानवर भी आ गए। बताया जा रहा है कि इसमें तीन भैंस और दो गाय हैं। जिनकी जलकर मौत हो गई है। पशु पालकों का रो-रोकर बुरा हाल है।