फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का तांडव: बाटला हाउस के जोगा बाई एक्सटेंशन में लगी आग, जद में 35 से 40 झोपड़ियां, मौके पर दमकल की 11 गाड़ियां

Mon, 25 Apr 2022 05:42 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली दमकल सेवा का कहना है कि जोगा बाई एक्सटेंशन में झोंपड़ियों में आग लग गई है। 35 से 40 झोपड़ियां आग की जद में आ गई हैं। विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया नगर के बाटला हाउस के जोगा बाई एक्सटेंशन में झोंपड़ियों में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि 35 से 40 झोपड़ियां आग की जद में आ गई हैं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी और स्थानीय लोग आग पर काबू में जुटे हुए हैं। दिल्ली दमकल सेवा का कहना है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पांच जानवरों की मौत
जोगा बाई एक्सटेंशन में लगी आग की जद में पांच जानवर भी आ गए। बताया जा रहा है कि इसमें तीन भैंस और दो गाय हैं। जिनकी जलकर मौत हो गई है। पशु पालकों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें