दिल्ली के दिलशाद गार्डन में आज सुबह ही एक घर में आग लग गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बता दें कि दिलशाद गार्डन के जैन मंदिर के पास एम पॉकेट में स्थित एक दुकान में तड़के 5 बजकर 44 मिनट पर आग लगी थी।
जानकारी के अनुसार घायलों को जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया जहां एक 8 साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी लगते ही रेवेन्यू ऑफिसर मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।