फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम में आग लगने से मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत, छह को बचाया गया

Sun, 01 Jan 2023 08:29 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक नर्सिंग होम में आग लगने की सूचना है। आग लगने से यहां दो लोगों की मौत हो गई है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश के नर्सिंग होम में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 के ई ब्लॉक स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से दो लोगों के मरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक, सुबह पांच बजकर 14 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। पुलिस और दमकल विभाग ने छह लोगों को रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि हम वैधता (केयर होम की एनओसी) की जांच कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें