फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली में एक और हादसा, शाहदरा के एक मकान में लगी आग; एक की मौत

Fri, 16 Feb 2024 10:44 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के शाहदरा में एक चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। इससे पहले दिल्ली के अलीपुर में एक फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की खबर मिली है। शाहदरा में एक चार मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7.12 बजे एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल थानाप्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। चार मंजिला इमारत 30-35 गज में बनी है। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी। 

हादसे में बुद्रुक मेहतो उम्र 60 वर्ष की मौत हो चुकी है। आग लगने के बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें