फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी की उसी इमारत में आज फिर उठा धुआं, लोग समझे लगी आग, फिर सामने आया सच

Mon, 09 Dec 2019 11:21 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनाज मंडी की उसी इमारत में आज फिर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के रानी झांसी रोड इलाके में अनाज मंडी में सोमवार सुबह दोबारा धुआं उठने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को लगा कि इमारत में फिर से आग लग गई है, जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

विज्ञापन


बताया गया कि इमारत की चौथी मंजिल में आग लगी है। हालांकि दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो पता चला कि रविवार को लगी आग ही धधक रही थी उसी में से धुआं उठा था।

दमकल की गाड़ियों ने इसके बाद पानी का छिड़काव किया जिससे आग पूरी तरह से बुझ जाए। गौरतलब है कि यहीं पर रविवार तड़के आग लगी थी जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन

 

 

एक कमरे में रहते थे 10-15 लोग

इमारत में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर रात में यहीं सो जाते थे। एक-एक कमरे में 10-15 लोग रहा करते थे। दिनभर काम करने के बाद वह थककर जहां जगह मिलती वहीं पर सो जाते थे। रोजी-रोटी कमाने के लिए राजधानी दिल्ली आए ये लोग संकरी गली में मौजूद मकान में बेहद खराब स्थिति में अपने दिन गुजार रहे थे।

रिहायशी इलाके में चल रही थी अवैध फैक्ट्री

रिहायशी इलाके में ये फैक्ट्रियां अवैध तरीके से चल रही थीं। जिसके लिए सभी नियम-कानून को ताक पर रखा गया। आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमतल की गाड़ी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल अधिकारी ने बताया कि अग्निश्मन विभाग से भी अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया गया था। पुलिस इमारत के मालिक को तलाश कर रही है। फिलहाल उसके भाई को हिरासत में लिया गया है।

बिहार के थे ज्यादातर मजदूर

इमारत के अंदर लगी आग के कारण अपनी जान गंवाने वाले ज्यादातर मजदूर बिहार के दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। हालांकि मृतकों को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें