फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सदर बाजार के बाद महारानी बाग में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर

Fri, 27 Dec 2019 07:44 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली स्थित सदर बाजार के एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। आग को देखते हुए मौके पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौजूद है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। 

विज्ञापन


 


वहीं, दिल्ली के महारानी बाग में एक बार फिर आग भड़क गई। आग एक दुकान में लगी है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। 





 

विज्ञापन

अनाज मंडी इलाके में लगी थी भीषण आग

बता दें कि अनाज मंडी इलाके में अवैध फैक्टरी में आग से बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद निठारी में अवैध गोदाम नौ लोगों के लिए काल बन गया। उत्तरी एमसीडी के महापौर अवतार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद हादसे की जांच कर रिपोर्ट तत्काल प्रभाव से मांगी गई थी।

महापौर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया था। हादसा किराड़ी क्षेत्र के निठारी गांव इलाके में हुआ था। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ रोहिणी वार्ड समिति के अध्यक्ष मनीष चौधरी, पार्षद उर्मिला चौधरी व निगम के वरिष्ठ अधिकारी थे। निठारी गांव अनधिकृत कॉलोनियों में शामिल है।

नगर निगम के नियम के मुताबिक, अनधिकृत कॉलोनियों में किसी भी व्यवसाय के लिए लाइसेंस नहीं दिया जा सकता। जिस इमारत में आग लगी, उसके भूतल पर कपड़े का गोदाम था। यह गोदाम अवैध रूप से चलाया जा रहा था। आग भी गोदाम में ही लगी थी।

उल्लेखनीय है कि अनाज मंडी इलाके में गत आठ दिसंबर को चार मंजिला इमारत में आग में बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई थी। निगमायुक्त वर्षा जोशी ने इसकी जांच के आदेश दिए थे।

इससे पहले दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मौके का मुआइना किया। पीड़ितों से मुलाकात के बाद सत्येंद्र जैन ने कहा था कि इमारत के निचले हिस्से का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर होता था। इसकी जांच की जिम्मेदारी एमसीडी की थी। हालांकि, पूरे मामले की जांच का आदेश एसडीएम को दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें