फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बेंगलुरु जा रहे विमान में आग लगने की खबर, दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैडिंग, 175 यात्री थे सवार लोग

Fri, 17 May 2024 08:29 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु जा रहे एयर इंडिया विमान के एयर कंडीशनिंग इकाई में संदिग्ध आग लग गई और आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान ने शाम करीब 6.40 बजे एहतियातन दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की।
 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के एयर कंडीशनिंग यूनिट में संदिग्ध आग लगने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण विमान राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्रों के मुताबिक, उड़ान एआई 807 संचालित करने वाला विमान राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा गया है। सूत्रों ने बताया कि विमान में 175 लोग सवार थे। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विमान के एयर कंडीशनिंग इकाई में संदिग्ध आग लग गई और आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान ने शाम करीब 6.40 बजे एहतियातन सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि यात्रियों के लिए बेंगलुरु जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें