दिल्ली के रणहोला इलाके में स्थित एक खिलौना बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को आग लग गई। आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां व टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार खिलौना बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए पहले दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद भी आग पर काबू न पाता देख विभाग ने दो गाड़ियां और मौके पर भेजीं। भीषण आग के कारण आसपास का इलाका गाढ़े धुएं से पट गया। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।