फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले धुंए और दुर्गंध से मुश्किल में सांस: गाजीपुर लैंडफिल में लगी आग, दमकल की 14 गाड़ियां काबू पाने में जुटी

Mon, 12 Jun 2023 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दमकल कर्मियों का कहना था कि कूड़ों के पहाड़ में लगी आग अक्सर कई-कई दिनों तक चल जाती है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
गाजीपुर लैंडफिल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी का पारा चढ़ते ही आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हो जाती है। सोमवार को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ में आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने एक बड़े हिस्से को कवर कर लिया। आग चोरों ओर फैल गई। कूड़े में लगी आग से निकला जहरीला धुंआ आसपास की कॉलोनियों में फैल गया।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में पास में रहने वाले लोगों को घुटन व आंखों में जलन होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 14 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। आग कूड़े के पहाड़ के ऊपरी हिस्से पर लगी थी। इसकी वजह से दमकल कर्मियों को वहां पहुंचने में खासी दिक्कत हुई। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पा जा सका था।

दमकल कर्मियों का कहना था कि कूड़ों के पहाड़ में लगी आग अक्सर कई-कई दिनों तक चल जाती है। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। एक जगह आग बुझाई जाती है तो दूसरी जगह भड़क रही है। वहीं लैंडफिल साइट के आसपास रह रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में अक्सर यहां आग लग जाती है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 1.40 बजे सूचना मिली कि लैंडफिल साइट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। नीचे से ऊपर पानी पहुंचाना संभव नहीं था। ऐसे में कूड़े के पहाड़ पर ऊपर पहुंचकर ही बचाव कार्य शुरू किया जा सका। देर शाम तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन

पानी डालने से आग की लपटे से कम हो रही थी, लेकिन धुंआ बढ़ रहा था। पानी सूखते ही दोबारा आग लगे जा रही थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कूड़े के दबाव से वहां मीथेन गैस बनती है, जिससे बार-बार दोबारा आग भड़कती है। आग गर्मी से खुद लगी या किसी मानवीय भूल की वजह से इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें