पीड़िता की ओर से ईकोटेक-3 थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, पति के दोस्त का उसके घर आना-जाना था। लगभग दस माह पहले आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा।
पीड़िता जब भी बात मानने से इनकार करती तो वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल क्षेत्र में ही कमरा किराये पर लेकर रहता था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।