फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मंगोलपुरी में फिर जूता फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर

Sat, 14 Nov 2026 02:30 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक जूता फैक्टरी में आग लगी है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान में जुटे हैं। फिलहाल अभियान जारी है। आग लगने के कारण और किसी के हताहत होने के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बार फिर जूता बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। फेज-2 स्थित ए-76 नंबर फैक्टरी में दोपहर करीब 1:10 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ बचाव अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन


आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने पहले मेक-4 घोषित किया, जिसके तहत 11 दमकल इकाइयां मौके पर भेजी गईं। बाद में मेक-6 घोषित कर दमकल की कुल 16 इकाइयां तैनात की गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान में जुटे हैं। फिलहाल अभियान जारी है। आग लगने के कारण और किसी के हताहत होने के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

गौरतलब है कि इससे पहले 30 अक्तूबर की रात मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 स्थित जूता फैक्टरी में भी भीषण आग लगी थी। उस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे। करीब 15 दिन के भीतर जूता फैक्टरी में आग की दूसरी घटना सामने आने से औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर फिर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें