फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस विवाद में भारती पर गिरी गाज, हुआ तबादला

Mon, 12 Oct 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा का तबादला कर दिया गया है। वह अब पंचकूला मुख्यालय में डीआईजी, वेलफेयर एंड ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन


अरोड़ा का तबादला उनके और पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद की जांच रिपोर्ट आने के बाद किया गया है। थोड़ा अर्सा पहले दोनों पुलिस अधिकारियों का विवाद उस समय सबके सामने आया जब भारती ने खुले तौर पर विर्क पर एक रेप पीड़िता का पक्ष लेने का आरोप लगाया।

भारती ने कहा था कि विर्क इस केस में निर्दोष को फंसाने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। भारती ने तो यह तक कहा था कि रेप पीड़िता बेहद खूबसूरत है इसलिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विर्क क्यूं इस मामले में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

भारती और विर्क में हुआ था विवाद

आरोड ने डीजीपी यशपाल सिंघल को एक पत्र लिखकर शिकायत की कि पुलिस आयुक्त उनके काम में गैर वाजिब दखल दे रहे हैं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

इधर विर्क ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। मामला और आगे बढ़ा और भारती ने कहा कि उनकी जिंदगी अपराधियों से भी बदतर हो गई है। उनपर और उनके घर पर नजर रखी जा रही है।

वह अपने ही घर में कैदी की तरह महसूस कर रही हैं। इस पूरे मामले की जांच की गई और हरियाणा के डीजीपी को रिपोर्ट सौंपी गई, जिसके बाद भारती का तबादला कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें