फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ले जाने आए थे मां-बाप, बेटे ने दोनों को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका नार्थ स्थित प्लेटिनम हाइट्स अपार्टमेंट में रविवार रात एक युवक ने घरेलू विवाद में माता-पिता को गोली मार दी। पिता को दो गोली लगी हैं जबकि मां के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


दोनों का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दोनों खतरे से बाहर हैं। जांच में पता चला है कि परिजन रविवार रात आरोपी से अपनी कार लेने आए थे।

ब्रह्म प्रकाश (49), पत्नी सविता देवी (45) और बेटा सुमित के साथ द्वारका सेक्टर-7 स्थित रामफल चौक के पास रहते हैं। ब्रह्म प्रकाश का गुड़गांव में शराब का कारोबार है।
विज्ञापन

पिस्टल ले आया और परिजनों पर फायरिंग कर दी

इनका एक बेटा अमित प्लेटिनम हाइट्स अपार्टमेंट में सपरिवार किराए के फ्लैट में रहता है। अमित के पास उसकी मां के नाम से रजिस्टर्ड एक कार है।

रविवार रात ब्रह्मप्रकाश अपनी पत्नी और बेटे सुमित के साथ प्लेटिनम हाइट्स पहुंचे। कार ले जाने के लिए ब्रह्मप्रकाश क्रेन लेकर पहुंचे थे। पूरा परिवार अभी ग्राउंड फ्लोर पर ही था कि अमित प्लैट की बालकनी में आ गया और कार ले जाने से मना करने लगा।

इस पर उनमें बहस हो गई। इसी बीच अमित कमरे के अंदर से पिस्टल ले आया और परिजनों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली ब्रह्मप्रकाश के कुल्हे और एक पैर पर लगी।
विज्ञापन

शादी के बाद विवाद बढ़ा तो यहां आ गया बेटा

वहीं एक गोली सविता देवी के पैर पर लगी। सुमित ने तुरंत दोनों को मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑपरेशन के बाद दोनों के शरीर से गोली निकाल दी गई है। सूचना पर प्लेटिनम हाइट्स पहुंची पुलिस ने गार्ड के बयान पर अमित पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि शादी से पूर्व अमित अपने परिजनों के साथ रहता था। शादी के बाद परिवार में विवाद बढ़ा और अमित अपनी पत्नी को लेकर अपार्टमेंट आ गया।

साथ में कार भी ले आया, लेकिन वह कार का इंश्योरेंस वगैरह नहीं दे रहा था, जिसकी वजह से परिजन उससे कार वापस ले जाना चाहते थे। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें