फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भड़काऊ फोन कॉल को लेकर एफआईआर दर्ज, 15 अगस्त को बड़ी साजिश की आशंका

Sun, 09 Aug 2020 01:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के करीब सप्ताह भर पहले दिल्ली में एक भड़काऊ फोन कॉल का मामला सामने आया है। फोन कॉल में 15 अगस्त को किसी बड़ी साजिश की बात कही गई है। मामले की सूचना पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कॉल की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल जमुनापार में रहने वाले एक व्यक्ति के पास शनिवार को इंटरनेशनल कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी कि 15 अगस्त का बहिष्कार किया जाए। 

उस व्यक्ति की शिकायत पर शनिवार शाम को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि इससे पहले खालिस्तान को लेकर दिल्ली के लोगों को जो कॉल आ रही थी यह कॉल उससे अलग है।
विज्ञापन




इस कॉल में 15 अगस्त का बहिष्कार करने और राम जन्मभूमि के बाद एक समुदाय के लोगों को भड़काने का मामला सामने आया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मालूम हो कि देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल रहीं हैं। सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस हमेशा अलर्ट मोड में रहती है। 
विज्ञापन


लेकिन इस बीच यहां के लोगों को आ रहे धमकी भरे फोन कॉल्स के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें