फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोनी कपूर यीडा में बनाएंगे फिल्म स्टूडियो, देखी 60 करोड़ रुपये की 30 एकड़ जमीन

Tue, 17 Jul 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मकार बोनी कपूर यीडा के सेक्टर 29 में फिल्म स्टूडियो बनाने को राजी हो गए हैं। मंगलवार को सेक्टर-29 में मौके पर जाकर उन्होंने 30 एकड़ जमीन पसंद कर ली है। उन्होंने जल्द ही डीपीआर सबमिट करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बोनी कपूर व उनकी टीम लखनऊ से दोपहर में जेवर टोल प्लाजा पर पहुंची। वे लखनऊ में सोमवार को ही मुख्य सचिव व आईडीसी से मिलकर प्रस्ताव दे चुके हैं। यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया के साथ सबसे पहले सेक्टर-29 में मौके पर जाकर जमीन देखी। 

उसके बाद यीडा के दफ्तर पहुंचे। यहां उनको प्लॉट के बारे में जानकारी दी गई। नोएडा एयरपोर्ट, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे व आने वाली परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी के बारे में बताया गया। 
विज्ञापन


बोनी को जमीन पसंद आई। उन्होंने उत्तर प्रदेश फिल्म नीति के तहत मिलने वाली छूट के साथ जमीन उपलब्ध कराने को कहा। ओएसडी ने प्रोजेक्ट का ब्योरा उपलब्ध कराते ही जमीन देने का आश्वासन दिया। 

बोनी ने करीब 30 एकड़ जमीन मांगी है। इसकी कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है। उन्होंने निवेश समिट के दौरान फिल्म स्टूडियो बनाने की इच्छा जाहिर की थी। 

युवाओं हो होगा फायदा

ओएसडी शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि फिल्म स्टूडियो बनने से स्थानीय युवाओं को भी फायदा होगा। फिल्मों की शूटिंग के दौरान मुख्य कलाकार तो मुंबई से आते हैं, लेकिन तमाम सह कलाकारों की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए स्थानीय कलाकारों का चयन किया जाता है, जो स्थानीय कलाकार किसी कारण से मुंबई नहीं आ पाते, उनको मौका मिल सकेगा। 

अगर बोनी कपूर स्टूडियो बनाते हैं तो इससे प्रेरित होकर और भी फिल्मकार यहां स्टूडियो बनाएंगे। इससे यीडा में फिल्मों के लिए एक बड़ा बन सकता है।  

सितारों की पहले से ही पसंदीदा जगह है नोएडा-ग्रेनो 
यीडा में भले ही पहली बार बोनी की तरफ से फिल्म स्टूडियो बनाने का प्रस्ताव आया है, लेकिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा पहले से ही फिल्मी हस्तियों व क्रिकेटरों का पसंदीदा शहर रहा है। रिहायश और उद्योग में वे रुचि ले रहे हैं। 

क्रिकेटर सुरेश रैना ने सेक्टर-50 में 360 वर्ग मीटर की कोठी 2013 में खरीदी थी। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी व आरपी सिंह हाजीपुर में 450 वर्ग मीटर भूखंड खरीद चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर मदनलाल सेक्टर-26 में रहते हैं। मोहम्मद कैफ ने सेक्टर-39 में आवास बना रखा है। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव भी नोएडा के सेक्टर-126 में आईटी प्लॉट ले चुके हैं। 

हालांकि, बाद में सुरेश रैना व कपिल देव के प्लॉट बेच देने की भी चर्चा उठी थी। इसके अलावा गायक हनी सिंह एक्सप्रेसवे पर स्थित सेक्टर-93बी में फ्लैट खरीद चुके हैं। 

जया बच्चन के नाम सेक्टर-44 में प्लॉट है। फिल्म अभिनेत्री जयश्री अरोड़ा का घर सेक्टर-37 में है। अभिनेत्री सोनल चौहान सेक्टर-14 में पहले ही आशियाना बना रखा है। अमन वर्मा का घर सेक्टर-31 में है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें