फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद मुठभेड़ में घायल हुए 50 हजार के इनामी मिंटू की मौत, बदमाश को पैर में लगी थी गोली

Tue, 08 Jan 2019 08:44 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली पुलिस से सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में घायल हुए 50 हजार के इनामी बदमाश मनोज उर्फ मिंटू की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। पैर में गोली लगने से घायल हुए मिंटू का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल खून ज्यादा बह जाना मौत का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


घंटाघर कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे चेकिंग के दौरान मनोज उर्फ मिंटू को रोका था। कार रोकने की बजाय वह भागने का प्रयास करने लगा। 

पुलिस ने बताया था कि नवयुग मार्केट में एक बैंक के पास मिंटू की कार दीवार से टकरा गई और खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इसमें एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल भी घायल हुए थे। 
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में मिंटू के पैर में गोली लगी थी। उसकी शिनाख्त 50 हजार के इनामी बदमाश व गांव चौगानपुर, गौतमबुद्धनगर निवासी मनोज उर्फ मिंटू के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन

उसके खिलाफ लिंक रोड व साहिबाबाद थाने में हत्या के दो मुकदमे समेत फरीदाबाद, नोएडा के थानों में भी डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 

नोएडा के ईको टेक-थर्ड थाने से उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

मुठभेड़ में घायल बदमाश की मौत का यह दूसरा मामला
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले मार्च 2018 में विजयनगर थाना क्षेत्र में भी एक सुंदर नाम के 25 हजार के इनामी की पैर में गोली लगने के बाद मौत हो गई थी। 

इस एनकाउंटर में विजयनगर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह घायल हुए थे। उसके पेट में गोली लगी थी। हापुड़ जिले के रहने वाले सुंदर के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था। अब मिंटू की मौत भी इसी तरह हुई है। हालांकि जानकारों का कहना है कि पैर में गोली लगने के बाद मौत सिर्फ खून की कमी हो जाने की वजह से ही हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें