ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र का है। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि कार में दादरी निवासी अंकुर पुत्र संतोष गुप्ता, उसकी मंगेतर नेहा और नेहा का भाई हैप्पी और बहन दीक्षा दादरी से आगरा जा रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ट्रक को पीछे से टक्कर उसके अंदर घुस गई।
मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। स्थरनीय लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।